*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या20जून*एसआई पद पर चयन होने पर क्षत्रिय कल्याण परिषद ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली ब्लाक के तीन होनहारों को रविवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद रुदौली द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रूदौली क्षेत्र के शुभम सिंह,लवलेंद्र सिंह व अंजली सिंह का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में एसआई पद पर हुआ है।क्षत्रिय कल्याण परिषद ने तीनों अभ्यर्थियों के घर पहुचकर शुभकामनाएं व बधाई दी।आखिल भरतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या जिला उपाध्यक्ष लालजीत सिंह द्वारा प्रतीक स्वरूप भगवान राम की प्रतिमा व अंगवस्त्र प्रदान कर अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया।इस मौके पर रूदौली ब्लॉक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,महामंत्री भीम सिंह,उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर,अजय प्रताप सिंह,मनोज कुमार सिंह,अरबदकम सिंह साधन सहकारी समिति सचिव हयात नगर,संतोष सिंह व नितेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*