November 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 10 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 10 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 10 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[10/11, 12:46] +91 70077 55231: *रहीमाबाद, बंथरा और मानकनगर थाना क्षेत्र में तीन लोगों के शव मिले*

रहीमाबाद में मृतक के परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, हंगामा

*लखनऊ।* राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 लोगों की हत्या अथवा आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ये शव रहीमाबाद, बंथरा एवं मानकनगर थाना क्षेत्र में मिले हैं। बंथरा के अमवा जंगल में बोरे में भरकर फेंका गया फेंका गया युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अभी युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खड़ौहा मजरा संतनगर के सुभाष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला, पेड़ में फंदा भी लगा मिला। मृतक राजगीर का काम करता था। परिजन हत्या का लगा रहे हैं आरोप। उनका ये भी *आरोप है कि पुलिस आत्महत्या की तहरीर लेने के लिए बना रही है दबाव। परिजन कर रहे हंगामा, शव को कब्जे में लेने से पुलिस को रोका।* वहीं मानकनगर के मंगलखेड़ा में मकान की छत पर छोटू उर्फ कालिया नाम के युवक का शव मिलने की खबर है।
[10/11, 13:16] +91 70077 55231: *SP के नाम पर SHO द्वारा पत्रकार से ₹2.20 लाख की कथित वसूली का आरोप*

आजाद अधिकार सेना ने डीजीपी से की शिकायत

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने थाना किठौर, मेरठ में पत्रकार शाहिद अली के मामले में कथित रिश्वतखोरी एवं पक्षपातपूर्ण पुलिस कार्रवाई के संबंध में डीजीपी उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजकर स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह द्वारा दी जानकारी के क्रम में उन्होंने शाहिद अली से बातचीत की. शाहिद अली के अनुसार उनके द्वारा किए जा रहे एक निर्माण में उत्पन्न विवाद के क्रम में इंस्पेक्टर किठौर पंकज कुमार सिंह ने कथित रूप से एसपी देहात के नाम पर उनसे पैसे मांगे। शाहिद अली ने पंकज कुमार सिंह के कहने पर 5 नवम्बर को थाना परिसर में मेस के पीछे इंस्पेक्टर के हमराह रवि को ₹70,000 दिए गए। पुनः 9 नवम्बर को शाम लगभग 6:30 बजे थाना के निकट रॉयल एनफील्ड के सामने खड़ी क्रेटा कार में हमराह रवि को ₹1,50,000 दिए गए। उनके अनुसार, उसी रात इंस्पेक्टर द्वारा विपक्षी पक्ष से कथित रूप से धन प्राप्त करने के बाद शाहिद अली के विरुद्ध धारा 307 IPC के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जबकि अब उन्हें कथित तौर पर अपनी दी गई रकम वापस लेने की बात कही जा रही है। अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*पीड़ित पत्रकार का मोबाइल नम्बर- 8077440477*

Taza Khabar