पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *पूर्णिया ने फिर लहराया परचम, लोक शिकायत निवारण में बना बिहार का नंबर-2 जिला*
*89.27 अंक के साथ राज्यभर में दूसरा स्थान, सुशासन में पूर्णिया ने रचा नया इतिहास*
*जिलाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में चमत्कार, 100% शिकायतों का समय पर निष्पादन*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया जिले के लिए बेहद गर्व और खुशखबरी की बात है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) द्वारा जारी अक्टूबर 2026 की मासिक रैंकिंग में पूर्णिया ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल कर सुशासन का नया मानक स्थापित कर दिया है।
*सुपौल को कड़ी टक्कर, टॉप-5 में पूर्णिया का जलवा*
जारी रैंकिंग में सुपौल जिला 89.39 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा, तो वहीं हमारा पूर्णिया 89.27 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बांका 89.26 अंक के साथ तृतीय, शिवहर 89.05 के साथ चतुर्थ और भागलपुर 88.20 अंक के साथ पंचम स्थान पर रहा। मात्र 0.12 अंक से पूर्णिया प्रथम स्थान से चूका, जो जिले के प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाता है।
*100% निष्पादन, 100% उपस्थिति – यही है पूर्णिया मॉडल*
इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन की जबरदस्त मेहनत है। समीक्षा माह के दौरान पूर्णिया जिले में निर्धारित समय-सीमा के अंदर प्राप्त लोक शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया। प्रथम एवं द्वितीय अपीलों का भी समय पर निपटारा किया गया। सबसे बड़ी बात, जनसुनवाई एवं संबंधित बैठकों में लोक प्राधिकारों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की गई और परिवादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया गया।
*जिलाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व का परिणाम*
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा.प्र.से. के कुशल नेतृत्व, नियमित अनुश्रवण एवं स्पष्ट दिशा-निर्देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं अपर समाहर्ता-सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयचंद्र यादव द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा, सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के माध्यम से इस प्रक्रिया को गति प्रदान की गई। जिला प्रशासन ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिए शास्ति अधिरोपण की कार्रवाई और बैठकों की कार्यवाही को समय पर पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित किया।
*आम जनता को त्वरित न्याय ही हमारी प्राथमिकता – डीएम*
इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आगे भी इसी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

More Stories
कौशाम्बी 11 नवम्बर 26*यमुना की बीच धारा में पोकलैंड मशीन से खनन वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक निगरानी की पोल*
लखनऊ 11 नवम्बर 26*UP चुनाव 2027 से पहले BJP का बड़ा दांव: MLC से MLA बनाने की तैयारी,
लखनऊ 11 नवम्बर 26*यूपी में पूर्व मतदाताओं को बड़ी राहत, बिना डर के भर सकेंगे फार्म-6*