औरैया20मई*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन*
*ककोर,औरैया।* जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय ककोर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, जिला संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी ,जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ,महामंत्री पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद ओमर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गंगा सिंह राजपूत को संगठन की मासिक पत्रिका भेंट की तथा शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर 69 हजार भर्ती के सत्यापन के बाद एरियर व अंतर्जनपदीय शिक्षकों के शीघ्र निर्गत करने हेतु मांग रखी गई। एम् डी एम् तथा प्रबंध समिति के खातों में भेजी गई धनराशि का मदवार विवरण ,उपार्जित अवकाश अंकित किये जाने,कन्वर्जन कॉस्ट अतिशीघ्र भेजे जाने, तथा डी बी टी कार्य बी आर सी स्तर पर किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान, जिला संयुक्त मंत्री कुमार मंगलम, विक्रांत पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,