औरैया 12 मार्च *सक्रिय राजनीति में रहकर जनता के दुःख-सुख में हर पल रहेंगे मौजूद- लाखन सिंह राजपूत*
*अन्याय और अत्याचार का करेंगे विरोध*
*दिबियापुर,औरैया।* उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जनता के द्वारा दिए गए भारी जनसमर्थन को जनता का अपने ऊपर कर्ज मान रहे हैं ,सक्रिय राजनीति में रहकर वह इसे चुकाने का कार्य करेंगे। वह जनता के हर दुख सुख मे हर समय साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को भी नसीहत दी कि वह किसी के दबाव में गलत काम न करें और जनता को न्याय दिलाने का कार्य करें उन्होंने कहा कि गुंडई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे क्योंकि प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार है अंत में उन्होंने कहा की जनता ने उन्हें जिताने की भरपूर कोशिश की , उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। वहीं कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण करवाया।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल