औरैया 12 मार्च *प्रभारी मंत्री रहे जय कुमार सिंह जैकी को दुबारा जीतने पर बुके देकर दी बधाई*
*गरीब कल्याण का बहुमतः जय कुमार सिंह जैकी*
*दिबियापुर,औरैया।* अपना दल (सोनेलाल) को विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता का जश्न मनाने औरैया जनपद के भी कुछ पदाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष अजीतमल भी पहुंची और जनपद के ढ़ाई साल रहे प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी को बिंदकी विधानसभा से विधायक बनने पर माल एवेन्यू स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में बुके देकर व मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वहीं अपना दल एस के नवनिर्वाचित बिंदकी विधानसभा से विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि यह सफलता गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय व विकास का काकटेल है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपना दल एस के 12 विधायक निर्वाचित हुए है, और अब यह तीसरे नम्बर की राज्य स्तरीय पार्टी बनेगी। प्रदेश की जनता ने अपना दल (एस) और भाजपा को पूरे पांच साल जांचने परखने के बाद यह जनादेश दिया है। पार्टी कार्यकताओं का अथक परिश्रम इस बहुमत के पीछे है। स्वागत करने वालो में अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्षा रानी पोरवाल मदनलाल पोरवाल, नवनिर्वाचित बिंदकी विधानसभा से विधायक के छात्र जीवन के साथी हरिओम वाजपेई आदि लोग है।

More Stories
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा