पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर 26 DM अंशुल कुमार एक्शन में – कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार शनिवार को एक्शन में दिखे। उन्होंने जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 23 अक्टूबर 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित की है। इसी भवन में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 181 मतदान केंद्रों से प्राप्त पोल्ड बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।
निरीक्षण के दौरान DM अंशुल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा और चाक-चौबंद विधि-व्यवस्था, पोल्ड बैलेट बॉक्स के लिए सुव्यवस्थित काउंटर, भीड़ प्रबंधन के लिए मजबूत बैरिकेडिंग, वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग तथा मतदान कर्मियों के लिए पेयजल, नाश्ता जैसी मूलभूत सुविधाएं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं।
मौके पर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
मथुरा 10 अक्टूबर 26* फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*