कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26**राजस्व के मामलों में सख्ती से न्याय संगत कराए निस्तारण—अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक*
*अपर पुलिस अधीक्षक व नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या*
*कोखराज कौशाम्बी* समाधान दिवस में थाना कोखराज परिसर में फरियादियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह व राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई जिसमें जमीन से जुड़े विवादित मामलों में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि विवादित मामलों की सुनवाई में लापरवाही होती हैं तो मामला बढ़ जाता है इस लिए इन मामलों में तनिक लापरवाही न हो और विवादित मामलों को राजस्व टीम के साथ जा कर सख्ती से निस्तारण कराया जाय और जो भी शिकायत लेकर आये हुए फरियादियों के मामले हैं उन सभी राजस्व से जुड़े मामलों को टीम के साथ मौके पर पुलिस बल व राजस्व के साथ जा कर निस्तारण करे समाधान दिवस में 14 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसमे मौके से चार मामलों का निस्तारण कराया गया बाकी अन्य सभी मामलों में टीम के साथ जा कर निस्तारण कराने को निर्देशित किया इस समाधान दिवस के मौके पर एसओ कोखराज सन्तोष कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी शहजाद पुर धीरेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी सिंघिया,राजस्व निरीक्षक लव प्रसाद द्विवेदी,भान सिंह,देवेंद्र यादव,लेखपाल देवेंद्र सिंह,दिलीप कुमार,पूनम यादव,नेहा जैन,लक्ष्मी नारायण, अपर्णा श्रीवास्तव,नेहा जैन,आदि गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
More Stories
मथुरा 10 अक्टूबर 26* फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*