BREAKING NEWS BANDA-
बाँदा 2 अगस्त 26शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने खाया जहर हुई मौत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-शादी करने की मंशा से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने मंदिर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान शत्रुघ्न (20) पुत्र रामचंद्र वर्मा निवासी गांव लखनपुर थाना कमासिन, जनपद बांदा तथा राजमणि (20) पुत्री दीनदयाल वर्मा निवासी पहाड़ी, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नवगछिया-02.08.2026* टॉप-10 की सूची में शामिल 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार।
भागलपुर2अगस्त26*सावन माह की पहली सोमवारी पर कांवरिया का सेवा करते बोल बम सेवा समिति एवं नीरज शर्मा सेवादार।
इलाहाबाद2अगस्त2026*इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला*