September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, 

कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, 

कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, 

*सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र, आत्मनिर्भर बनने हेतु किया गया प्रेरित।*

दिनांक 15.09.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में दीक्षालय फाउण्डेशन के माध्यम से जिला कारागार, कानपुर देहात में संचालित आत्मनिर्भर कौशल विकास केन्द्र योजना के अन्तर्गत पुरूष बन्दियों को बाइक मैकेनिक का प्रशिक्षण एवं महिला बन्दियों को सिलाई का प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती नृपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कारागार से निकलने के उपरान्त आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त के अतिरिक्त जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण/विधिक शिविर का आयोजन किया गया। दौरान निरीक्षण बन्दियों से मुलाकात कर उनके रहने खाने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी व ऐसे बन्दियों जो अधिवक्ता करने में असमर्थ हैं उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
दौरान निरीक्षण, जेलर, उपजेलर, एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taza Khabar