कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
कौशांबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर रविवार को महामाया राजकीय महाविद्यालय मंझनपुर कौशांबी में नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। यह अभियान भारत सरकार के युवाओं को स्वस्थ,जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
महामाया कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि अगर हमें समाज का सर्वांगीण विकास करना है तो हमें नशा जैसे गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करना ही पड़ेगा डॉ अनिल कुमार सोनकर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है वह अपने उत्तर दायित्वों का पालन तभी सार्थक ढंग से कर पायेगे जब वह नसे से दूर रहेंगे तथा समाज में भी इस संदेश को पहुचाएगे ।इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कौशाम्बी नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार ने सर्व समाज से नशा का बहिष्कार करने की अपील किया है साथ ही डॉ अजय कुमार ने कहा कि अगर हमें विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें नशे जैसी गंभीर बीमारी का जड़ से नाश करना जरूरी है।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन एस एस के एम्बेसडर आदित्य एवम अभिलेख ने छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराया कार्यक्रम के इस अवसर पर डॉ नीलम डॉ भावना डॉ रीता डॉ तरित डॉ शैलेश मानवेन्द्र अजय एवम महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें