September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*

बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*

बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बाँदा- मित्रता दिवस के पावन अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता, सेवा और मित्रता का अनुपम संदेश देते हुए ग्राम महोखर में एक वृहद सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 450 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। रोटी बैंक सोसाइटी हर रविवार विगत 08 वर्षों से जरूरतममंदों की मदद करती चली आ रही है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची मित्रता केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही मित्रता का सबसे सुंदर रूप है।

कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा महामंत्री मोहम्मद अज़हर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन एवं समाजसेवी राहुल सिंह के सहयोग से ग्राम महोखर, चौकी महोखर, थाना कोतवाली देहात, ब्लॉक बड़ोखर, जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
बाँदा – शहर के जागरूक एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई। वितरण के साथ-साथ संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।

कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मित्रता दिवस का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।

इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उपशाखा प्रमुख अलीमुद्दीन, सदस्य नसीर खान, शहाना खान, सचिन साहू, समाजसेवी राहुल सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा अभियान एक बार फिर साबित कर गया कि सच्ची दोस्ती वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लेकर आए।

Taza Khabar