पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आगाज़*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* केंद्रीय कारा, पूर्णिया में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनोखी पहल शुरू हुई है। एसबीआई आरसेटी, पूर्णिया के तत्वावधान में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
*30 बंदी बनेंगे मशरूम एक्सपर्ट*
इस कौशल विकास प्रशिक्षण में केंद्रीय कारा के कुल 30 चयनित बंदी भाग ले रहे हैं। 10 दिनों तक उन्हें मशरूम उत्पादन की पूरी तकनीक सिखाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश कुमार दिनकर और आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार मौजूद रहे। साथ ही जेल उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार मौर्य, उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार एवं सहायक अधीक्षक श्री रवि किशन कुमार भी उपस्थित थे।
*कम लागत, ज्यादा मुनाफा का हुनर*
इस अवसर पर अतिथियों ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में शुरू होने वाला बेहद लाभदायक स्वरोजगार है। 10 दिनों के इस सत्र में बंदियों को मशरूम उत्पादन की विधि, आवश्यक सामग्री, उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं मार्केटिंग से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
*सजा पूरी कर बनेंगे आत्मनिर्भर*
आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक दिशा देना और हुनरमंद बनाना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरसेटी के संकाय सदस्य माधव चन्द, रजनीकांत और कारा प्रशासन के कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
More Stories
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*
कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र,