उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने हरदोई BSA को तलब किया है। कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर BSA को तलब किया गया है। लखनऊ बेंच ने 6 अगस्त तक पेश होने के निर्देश दिए हैं। BSA को मामले में पक्षकार बनाने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने पक्षकारों पर 30 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। अंकित कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। DM हरदोई ने BSA को जांच अधिकारी बनाया था। 4 अगस्त 2025 को जांच रिपोर्ट तैयार हुई थी, लेकिन भेजी नहीं गई।
➡ लखनऊ: महिला का शव नदी में मिलने से हड़कंप मच गया है। भाई ने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या कर शव नदी में फेंकने का गंभीर आरोप है। इटौंजा के बसहरी लासा पुल के नीचे शव मिला। पति रहीमाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गया था। फोटो देखकर पति ने अंजली के शव की पहचान की। परिजनों ने ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति को इंटौंजा पुलिस ने हिरासत में लिया है। अंजली रहीमाबाद के सहजनवा गांव की निवासी थी।
➡ लखनऊ: बाइक में टक्कर मारकर बदमाश ने बैग लूट लिया। बाइक सवार भाई-बहन को बदमाश ने निशाना बनाया। टक्कर मारकर गिराने के बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गया। नीचे गिरी बहन के जेवर और कैश से भरा बैग लूट लिया गया। बैग में सोने की चेन, टॉप्स और 20 हजार रुपये कैश थे। मड़ियांव के आदिल नगर जाते समय वारदात हुई। घटना IIM रोड पर कैरियर हॉस्पिटल के पास हुई।
➡ लखनऊ: चेन लूटकर ऑटो से कूदने वाली लुटेरी महिलाओं का मामला सामने आया है। लोहिया अस्पताल के पास महिला से लूट की गई। 5 महिलाओं ने मीना देवी की चेन लूटी। पांचों चलती ऑटो से कूद गईं। दो लुटेरी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। तीन महिलाएं वारदात के बाद से फरार हैं। मामला लखनऊ के विभूतिखंड का है।
➡ लखनऊ: पानी के मामूली विवाद में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। दो पक्षों के बीच मारपीट में हत्या से हड़कंप मच गया। सिर पर चोट लगने से 40 वर्षीय आजाद की मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में PAC तैनात की गई है। सरकारी नल का पानी बहने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले कई आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गोसाईंगंज के रसूलपुर टिकनिया मऊ की है।
➡ लखनऊ: मायावती ने टिकट वितरण को लेकर तस्वीर साफ की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उम्मीदवारों का अंतिम फैसला खुद करेंगी। अब तक करीब 2 दर्जन उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के बाद हुआ है। आकाश आनंद चयन नहीं बल्कि सिर्फ नामों का ऐलान करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारी जनसभाओं में नामों की घोषणा करेंगे। मायावती ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी वही तय करती हैं।
➡ अमरोहा: थाने के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दारोगा पवन कुमार पर नशे में मारपीट का आरोप लगाया गया है। भाजपा IT सेल प्रभारी मनीष दक्ष ने आरोप लगाए हैं। दारोगा और दो सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिसकर्मी और अधिकारी धरना समाप्त कराने में जुटे रहे। मामला अमरोहा नगर कोतवाली परिसर का है।
➡ लखनऊ: आगरा से लखनऊ आई महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पार्क रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर महिला ने हंगामा किया। हजरतगंज पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतारा। महिला ने आगरा में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी।
➡ लखनऊ: रेलवे के गुड्स क्लर्क दुर्गेश को दोषी करार दिया गया है। CBI स्पेशल कोर्ट लखनऊ ने दोषी करार दिया। घूसखोरी में 4 साल के कारावास की सजा सुनाई गई। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मामला 2017 में रायबरेली के दरियापुर स्टेशन का है।
➡ नोएडा: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में नया मोड़ आया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले में 15 वर्षीय रुचिका सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। रुचिका ने कहा कि “मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।” प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज है। मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की थी। माफीनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
➡ प्रतापगढ़: ऑनलाइन लैपटॉप मंगाने पर पार्सल में पत्थर निकलने का मामला सामने आया है। युवक ने अमेजन से 61,450 रुपये का लैपटॉप मंगाया था। पार्सल खोलने का वीडियो बनाया गया। साइबर पुलिस ने धनराशि वापस कराई। मामला नगर कोतवाली के चिलबिला का है।
➡ ललितपुर: सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर बच्चों से कपड़े धुलवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षिका बच्चों से मल-मूत्र के कपड़े धुलवाती थी। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट का भी आरोप है। स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने पुलिस को बुलाया। BSA ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला जीरोन उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।
➡ गोरखपुर: प्रिंसिपल ने छात्र को गेहूं पिसवाने भेजा, जिससे उसे चोट लग गई। मिड डे मील के लिए गेहूं पिसवाने छात्र गया था। प्रिंसिपल ने 8वीं के सलीम को गेहूं देकर भेजा था। साइकिल में बोरा बांधते समय छात्र की आंख में चोट लग गई। पीड़ित छात्र ने जबरन भेजने का आरोप लगाया है। मामला पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़ीराम का है।
➡ रायबरेली: पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया। शव से बदबू आने के बाद मामला उजागर हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी मायके में प्रेमी अमित के साथ रहती थी। पति राम प्रकाश भी पत्नी के पास आता-जाता था। प्रेमी से विवाद होने पर पत्नी और पति ने हत्या की। पुलिस ने घर में खुदाई कर शव बाहर निकाला। आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में लिया गया है। मामला डलमऊ के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी का है।
➡ मेरठ: प्यार में अंधी मां ने प्रेमी से बच्चे की हत्या करवा दी। 6 महीने के समीर की हत्या कराने का आरोप है। सहारनपुर की शबाना और हापुड़ के प्रेमी विशाल पर आरोप है। शबाना पति को छोड़कर आधी रात मेरठ आई थी। प्रेमी ने बच्चे को नाले में फेंक दिया। नाले में डूबने से बच्चे की मौत हुई। शबाना के मिलने के बाद वारदात का राज खुला। मेरठ की पंचशील कॉलोनी के नाले में शव मिला। शुरुआती जांच के बाद विशाल को गिरफ्तार किया गया।
➡ बलरामपुर: परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और दो बच्चों के शव घर में मिले। सभी की गोली मारकर हत्या की गई। बच्चों और पत्नी को मारकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौके से दो कट्टे और कई खोखे बरामद हुए। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग, 25 वर्षीय कोमल, 4 वर्षीय श्रद्धा और 10 माह का जयदीप शामिल हैं। घटना देहात थाना क्षेत्र के झोहन गांव की है।
➡ इटावा: सास और देवरानी पर विवाहिता से मारपीट का आरोप लगा है। जमीन पर पटक-पटककर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पथराव में पीड़िता घायल हुई। पूनम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समझौता कराने पहुंचे रिश्तेदारों पर भी हमला हुआ। मामला थाना इकदिल के मानिकपुर विशु गांव का है।
➡ बरेली: 5 करोड़ की GST चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राहुल गुप्ता और गोविंद गुप्ता पर GST फर्जीवाड़े का आरोप है। पुलिस ने 17 पासबुक, 12 पैन कार्ड, 21 आधार और 37 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। फर्जी फर्म और बैंक खातों का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया जाता था। गिरफ्तारी कैंट, इज्जतनगर और भमोरा थाना पुलिस की कार्रवाई में हुई।
➡ अलीगढ़: AHTU पुलिस ने 20 से अधिक बच्चों को पकड़ा है। बच्चे भीख मांगने और नशे का सेवन करने वाले बताए जा रहे हैं। नशा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। मामला थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज चौकी का है।
➡ लखनऊ: आज से यूपी में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 3-4 दिन हल्की बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं चलने से तापमान नहीं बढ़ेगा। उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 2 और 3 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। तराई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
➡ लखनऊ: गोरखपुर जेल से कैदी फरार मामले में DG कारागार ने कार्रवाई की है। 5 लोगों को निलंबित किया गया है। जेलर, तीन जेल वार्डर और एक हेड वार्डर सस्पेंड किए गए हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू होगी।
➡ हापुड़: भीम सिंह हत्याकांड मामले में 8 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानेदार सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने प्रदर्शन किया। ASP के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। मामला थाना सिंभावली के गांव बुकलाना का है।
➡ मिर्जापुर: एक माह की बच्ची का सिर कुत्ते ने नोंच लिया। घर में लेटी दुधमुंही बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। मामला विंध्याचल के कलना गहरवार का है।
➡ पीलीभीत: नींद की गोलियां खिलाकर पति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने कपड़े से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। शादीशुदा महिला ने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की थी। प्रेमी के साथ फरार होने के लिए मर्डर करने का आरोप है। वारदात के बाद महिला खुद थाने गई। मासूम बच्चों ने पूरी घटना बताई। मामला थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी का है।
➡ बलिया: मिड डे मील के दौरान बच्चों के हाथ में रोटी-सब्जी लेकर खाने का वीडियो सामने आया है। स्कूल परिसर के वीडियो के बाद BSA ने अध्यापक, रसोइया और अनुदेशक को तलब किया है। मामला बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का है।
➡ गाजियाबाद: लोनी में रिजवाना हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बात नहीं करने पर पूर्व पड़ोसी फैजान ने हत्या की। फोन पर बात नहीं करने से आरोपी नाराज था। फैजान घर में घुसा और रिजवाना की हत्या कर दी। बेटे के सामने गला घोंटने का आरोप है। लोनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
➡ ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दबदबा देखने को मिला है। पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा 85.83 मीटर के साथ सिल्वर पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले चरण में बाहर हो गए.

More Stories
रायगड1अगस्त26*माथेरान घाटात मोठा अनर्थ टळला! रायगड पोलिसांच्या दूरदृष्टीमुळे वाचले अनेकांचे प्राण
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…