नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली। मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह विष्ठ से मुलाकात कर पत्रकारों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में अमलेश राजू, प्रतिभा शुक्ला, अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, प्रिय रंजन, रजनीकांत तिवारी, देवेंद्र तोमरऔर अशोक धवन सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
इस दौरान मोहन सिंह विष्ठ ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में देश के डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जा रही विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का उल्लेख किया गया है। इनमें विशेष रूप से पत्रकार पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा और कल्याण संबंधी प्रावधानों का विस्तृत विवरण भी शामिल है।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें