अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
अबोहर 18 जुलाई (शर्मा, सोनू): अबोहर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान को जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में वार्ड के पार्षद रामा ने स्वयं रेहड़ी लेकर पार्क से कूड़ा उठाया तथा अपने हाथों से उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाया। पार्षद रामा ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और दुकानों के बाहर कूड़ा न फेंकने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने की अपील की। सफाई अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पार्षद के इस प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना था कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं मैदान में उतरकर सफाई कर रहे हैं तो आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विधायक संदीप जाखड़ द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से सफाई करवाई जा रही है। नालियों की सफाई, कूड़े के ढेर हटाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने का कार्य तेजी से जारी है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।
फोटो: 4, सफाई अभियान के दौरान रेहड़ी में कूड़ा भरकर स्वयं ढोते पार्षद रामा।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*