मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*
मुरादाबाद: ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी ने पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 284 अल्प्राजोलम की गोलियां, एक चोरी का मोबाइल फोन और ₹25 हजार नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रेन में यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।
गिरफ्तारी टीम में जीआरपी मुरादाबाद के निरीक्षक मुरलीधर अली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयवर्धन, उपनिरीक्षक प्रणव कुमार, हेड कांस्टेबल प्रशांत शर्मा, प्रभात यादव, दीपक कसौटी, कांस्टेबल रोहित कुमार, राकेश व ललित कुमार के साथ CIB टीम के एसआई लबकुम कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, RPF पोस्ट मुरादाबाद के हेड कांस्टेबल प्रभाशंकर कुमार तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।

More Stories
मथुरा 10 सितंबर 26 राधा अष्टमी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक*
मथुरा 10 सितंबर 26* फर्जी एवं कूटरचित बैनामा तैयार कर प्लाट हड़पने के प्रयास, मारपीट व धमकी देने में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
सहारनपुर 10 सितंबर 26*मेला गुघाल के ऑल इंडिया मुशायरे से मंसूर बदर ने खुद को किया अलग