पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार / वित्तरहित शिक्षा नीति को समाप्त करने और शिक्षकों को सम्मानजनक सुविधाएं देने की मांग को लेकर *बिहार कांग्रेस सेवा दल* ने बुधवार को पूर्णिया थाना चौक परिसर में महाधरना किया,
पूर्णिया सहित आसपास के जिलों से आए सैकड़ों शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई,
धरने की अगुवाई *बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संजय यादव* ने की, इस दौरान *बिहार प्रभारी मोहम्मद अफरोज खान* भी मौजूद रहे।
धरना सभा को संबोधित करते हुए *जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य* ने कहा कि वित्तरहित शिक्षक वर्षों से अपनी मेहनत से बिहार की उच्च शिक्षा को संभाले हुए हैं,लेकिन आज तक उन्हें न नियमित वेतन मिला, न सेवा सुरक्षा और न ही पेंशन जैसी बुनियादी सुविधा, सरकार की इस दोहरी नीति से शिक्षा जगत में भारी आक्रोश है,
सभा को *युवा कांग्रेस नेता करण यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अली अहमद खान और प्रोफेसर आलोक कुमार* ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन *युवा नेता अजमेर करीम* ने किया,
*बिहार प्रभारी मोहम्मद अफरोज खान* ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ वेतन के लिए नहीं है, यह शिक्षा के सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई है, जब तक वित्तरहित शिक्षकों और कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस सेवा दल इस लड़ाई को राज्य के हर जिले तक ले जाएगा,
इस मौके पर *सीमांचल अध्यक्ष गुलाम रब्बानी, प्रदेश महिला अध्यक्ष रुचि सिंह, पटना जोन अध्यक्ष अहमद राजा खान, गुप्तेश्वर चौबे और अंकित कुमार पासवान* समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे,
धरना के बाद सभी आंदोलनकारियों ने पदयात्रा कर जिला प्रशासन को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने, वित्तरहित संस्थानों का समायोजन करने और शिक्षकों-कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई,
धरने में *शिव कुमार पाठक, संजय कुमार, मोहम्मद शकील अख्तर, जिया उल हक* सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कांग्रेसजन शामिल हुए,

More Stories
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 15 जुलाई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*