मेरठ15जुलाई26*पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
मेरठ में पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घरवालों ने फर्श पर गिरने से मौत की कहानी गढ़कर मामला छिपाने की कोशिश की। लेकिन, पछतावा होने पर ननद 2 दिन बाद खुद पुलिस के पास पहुंच गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली।
ननद ने पुलिस को बताया, “मुझे रातभर नींद नहीं आई। मेरे पति और भाभी के बीच 4 साल से संबंध थे। मैंने भाभी से पति का पीछा छोड़ने को कहा। इस पर उसने जवाब दिया कि पहले अपने पति को संभालो। इसी बात पर गुस्से में आकर मैंने रसोई से चाकू उठाया और उसके सीने पर कई वार कर दिए।”
12 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुई इस वारदात में पुलिस ने ननद को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। वहीं, खुलासे के बाद मृतका के पति समेत ससुरालवाले फरार हैं।

More Stories
सहारनपुर 5सितंबर 26*कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर प्रशासन का बुलडोजर,
हरिद्वार5 सितंबर 26*श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति में भक्तिमय माहौल
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*