July 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा12जुलाई26* 15 जुलाई को बुंदेलखंड किसान यूनियन का धरना, किसानों की कर्ज माफी को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक

महोबा चरखारी। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने 15 जुलाई को चरखारी तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश पाठक जी ने बताया कि 15 जुलाई को किसान पहले चरखारी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद किसान जिला मुख्यालय महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां आगे की रणनीति के तहत अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। यूनियन का कहना है कि किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

Taza Khabar