July 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक, भागलपुर

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर*रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा पटल बाबू रोड स्थित रोटरी ऑफिस में पूर्व अध्यक्ष अंजना प्रकाश के स्वर्गीय पुत्र क्षितिज प्रकाश (सानु) की पुण्य स्मृति में शनिवार को रोटरी कार्यालय, नियो फिटनेस कैंपस, पटल बाबू रोड, भागलपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर अबतक लगभग 20- 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है , लक्ष्य कम से कम 50 का रखा गया है। रक्तदान करने वाले में कई महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग शामिल रहे। इसमें 5 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया।रक्तदाताओं के इस सराहनीय योगदान से कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलने में सहायता मिलेगी। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वाले में चार्टर अध्यक्ष चन्दना चौधरी, सचिव तबस्सुम परवेज, अध्यक्ष सुधा पांडेय के पुत्र श्लोक पांडे, रक्षित प्रकाश, आर्यन, सांझ रंजन, सैफ अख्तर, रामानुग्रह प्रसाद साह आदि शामिल थे।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सुधा पांडेय ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन चन्दना चौधरी ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी ग्लोकल ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया। रक्तदान परियोजना की चेयरपर्सन रोटेरियन अंजना प्रकाश ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कहा कि यहां पिंक की सभी सदस्य मेरे बेटे की मां है और सब बढ़ चढ़ कर भाग भी लेती हैं और हमें यह काम करने की सबसे बड़ी प्रेरणा हमारे प्रवीण सिंह भैया ही देते आए हैं। उनके चलाए हुए पथ पर हमलोग निरंतर चलते रहेंगे यही हमारा संकल्प है और उनको हमारी श्रद्धांजलि है।
शिविर के दौरान रोटरी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला क्लब की तरफ से भी आगामी 26 अगस्त आदरणीय प्रवीण भैया के जन्मदिवस पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा जिसमें कम से कम 100 डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है।
मौके पर क्लब की चार्टर अध्यक्ष चन्दना चौधरी, अध्यक्ष सुधा पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, अंजना प्रकाश, बबीता साह, रेणु सिंह, उपाध्यक्ष कमला साहू, मृदुला घोष, सचिव तबस्सुम परवेज, कोषाध्यक्ष रोशनी शर्मा, विक्रमशिला क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद, सचिव नीरज कुमार, ग्लोकल ब्लड बैंक के निदेशक वाजिद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Taza Khabar