भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर11जुलाई26*भागलपुर पुलिस कि बड़ी सफलता शाहकुण्ड थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर*अवैध हथियार बनाने वाले पाँच अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार एवं अन्य की तलाश जारी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्ट्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-10.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत सा०-हरनथ में मो० रिजवान पिता- स्व० मो० शौकत हुसैन के द्वारा अपने घर पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर, थानाध्यक्ष शाहकुण्ड, डी०आई०यू० टीम भागलपुर, S.T.F टीम भागलपुर एवं S.T.F पश्चिम बंगाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सा०-हरनथ स्थित मो० रिजवान पिता-मो० शौकत हुसैन के घर पर छापामारी के क्रम में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए विभिन्न प्रकार के निर्मित तथा अर्धनिर्मित अवैध अग्नेयास्त्र एवं अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ 01. मो0 कासिम पे०-मो० हसनैन सा०-पक्की बैकवन बाजार 02. मो0 समीम आलम पे०-मो० कासिम आलम 03. मो० मिराज अंसारी पे०-चिराज अंसारी दोनों सा०-हजरतगंज तीनों थाना-कासिम बाजार 04. मो० मैसर पे०-स्व० जेरबहरा थाना-वासुदेवपुर चारों जिला-मुंगेर 05. जब्बार मंसूरी पे०-स्व० मुमताज सा०-हमीदनगर थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर को विधिवत् गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए घटना में शामिल 01. मो० रिजवान एवं 02. मो० गुलफराज कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। बरामदगीः-01.एक नाली बंदूक-01। 02.जिंदा कारतूस-04। 03.मोबाइल फोन-08। 04.मोटरसाइकिल-02। 05.छेनी-01। 06.लेथमशीन-01। 07. ड्रिलमशीन-02। 08.मिलिंगमशीन-01।09.हथौड़ी-01। 10. अर्धनिर्मित लोहे का स्लाईड-09। 11.बर्मा ड्रिल हेतु-08।12.रेती-01।13.स्केल-02। 14. सरसी-01। 15. अर्धनिर्मित लोहे का बॉडी-07। 16.एलंकी गुणा काटने हेतु-08 ।17.लोहे का अर्धनिर्मित वटकुज-07
ग्रिफ्तारी-01. मो० कासिम पे०-मो० हसनैन सा०-पक्की बैकवन बाजार।02. मो० समीम आलम पे०-मो० कासिम आलम।03. मो० मिराज अंसारी पे०-चिराज अंसारी दोनों सा०-हजरतगंज तीनों थाना-कासिम बाजार ।04. मो0 मैसर पे०-स्व० जेरबहरा थाना–वासुदेवपुर चारों जिला-मुंगेर। 05. जब्बार मंसूरी पे०-स्व० मुमताज सा०-हमीदनगर थाना-शाहकुण्ड जिल्ला भामपुर 10 स्व० सा०लस १०–स्व० मुमताज सा०-हमीदनगर। छापामारी दलः- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष पवन कुमार शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० शिव कुमार पासवान शाहकुण्ड थाना।
पु०अ०नि० देव करन सिंह शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह शाहकुण्ड थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर ।STF टीम भागलपुर।STF टीम पश्चिम बंगाल ।सशस्त्र बल शाहकुण्ड थाना।

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया बिहार 11 जुलाई 26 *पूर्णिया में जून माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
पूर्णिया बिहार 11 जुलाई26*सीएम सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी पेंशन, पूर्णिया के 2.78 लाख लाभुकों के खाते में पहुंची जून की राशि*