भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-24.08.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की जोगसर थानान्तर्गत दीपनगर चौक (विषहरी स्थान) में मनीष कुमार पिता-स्व० मनोज ठाकुर के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 भागलपुर एवं जोगसर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। दाधिकारी स
उक्त गठित टीम के द्वारा जोगसर थानान्तर्गत दीपनगर चौक (विषहरी स्थान) में मनीष कुमार पिता-स्व० मनोज ठाकुर के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में इनके घर से 650 ग्राम गांजा तथा 1.400 किलोग्राम पॉलिथिन के साथ 01. मनीष कुमार पिता-स्व० मनोज ठाकुर तथा 02. रेखा देवी पत्ति-स्व० मनोज ठाकुर को विधिवत् गिरफ्तार कर इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. गांजाः- 650 ग्राम।02. पॉलिथिनः-1.400 किलोग्राम।03. नगदः-1700 रूपया।04. मोबाइलः-01।गिरफ्तारी :-01. मनीष कुमार पिता-स्व० मनोज ठाकुर।02. रेखा देवी पत्ति-स्व० मनोज ठाकुर दोनो सा०-दीपनगर चौक (विषहरी स्थान) थाना-जगोसर जिला-भागलपुर। छापामारी दल की विवरणी पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष विनोद कुमार जोगसर थाना।पु०अ०नि० आशीष कुमार जोगसर थाना। पु०अ०नि० बब्लू कुमार जोगसर थाना।सशस्त्र बल जोगसर थाना।

More Stories
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*