नई दिल्ली11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सहित 18 फैसले, पीएम बोले- ₹1.72 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड
*2* न्यूजीलैंड में प्रवासी भारतीयों के बीच पीएम मोदी, ऑकलैंड से पूरी दुनिया को दिया संदेश
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की इस यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है।
*4* मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया, यहीं मुझे गिफ्ट मिला था; हमारे लिए देश की जनसंख्या नहीं, उनकी भावना मायने रखती है
*5* भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है, लेकिन करीब 25-30 वर्ष पहले, जब वह न तो किसी सरकार का हिस्सा थे और न ही सार्वजनिक जीवन में उन्हें लोग जानते थे, तब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था।
*6* न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं, जबकि लगभग 95 हजार किलोमीटर नए राजमार्गों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दूरी इतनी है कि न्यूजीलैंड से भारत तक आठ बार आना-जाना किया जा सकता है।
*7* INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, एंटी सबमरीन सिस्टम-एडवांस मिसाइलों से लैस, इसे ट्रैक कर पाना मुश्किल; राजनाथ बोले- आंध्र प्रदेश बनेगा देश का ड्रोन हब
*8* ‘भारत तय करेगा समंदर की दिशा’, महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
*9* बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
*10* ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
*11* एमपी- दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक; उपचुनाव में नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता
*12* टिकट कटने के बाद समर्थकों द्वारा हाईवे जाम करने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने समर्थकों से एक अपील भी की है, पेट्रोल डालकर प्रदर्शन और रास्ता अवरुद्ध करने से बचें’: टिकट कटने के बाद पहली बार बोले नरोत्तम मिश्रा,
*13* श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण को “कलंक” बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना हम सभी को छोटा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
*14* सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अदालत में एक वादी के कथित अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की। एससीबीए ने कोर्टरूम की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाने और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक क्लिप हटाने के लिए केंद्र से कार्रवाई की मांग की।
*15* गुजरात के जूनागढ़ में कार की ट्रक से टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार
*16* ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तान रखीं, मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे, जवाबी कार्रवाई के आदेश दे चुका
*17* स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा। अब क्वार्टर फाइनल के आखिरी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में इंग्लैंड और नॉर्वे आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।
*18* यूपी में कार-पुल डूबे, 3 दिन में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल में 438 सड़कें बंद; मिजोरम में 4 दिन से टूरिस्ट फंसे
*===============================*

More Stories
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*