हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
*पिहानी, हरदोई।* पिहानी कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि कोतवाली में कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते और दरोगा की बात सिपाही नहीं मानते।
पीड़ितों का कहना है कि कोतवाली पिहानी के *हल्का नंबर 1 में तैनात सिपाही* किसी की नहीं सुनते, कोतवाल साहब सिर्फ आश्वासन देकर आज-कल में टरका रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस मामले का खुलासा पूर्व कोतवाल संजय त्यागी ने दो घंटे में कर दिया था, उसी मामले में वर्तमान पुलिस ने दो महीने लगा दिए, फिर भी आज तक न्याय नहीं मिला। मुलजिम पैसे देने को लेकर दो बार लिख कर दे गया, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि *ये योगी आदित्यनाथ जी की पुलिस है,* फिर भी पिहानी में न्याय कैसे और किसको मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। कोतवाल साहब भी मामले से अंजान बने हुए हैं।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प