August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या1जुलाई26*संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिवस

अयोध्या1जुलाई26*संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिवस

अयोध्या1जुलाई26*संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिवस

सामाजिक न्याय,विकास व जनता के विश्वास के प्रतीक है अखिलेश – रुश्दी मियां

भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पी.डी.ए.जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिवस बुधवार को रुदौली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जब्बार अली के कैंप कार्यालय व तहसील रुदौली के बार सभागार में “संकल्प दिवस” के रूप में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और अधिक मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/ विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां रहे।
कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव व संचालन समरपाल यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की व समाजवादी मूल्यों,सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश की जनता की उम्मीदों, विश्वास और विकास की राजनीति का प्रतीक हैं। उनका नेतृत्व सामाजिक न्याय, भाईचारे और समावेशी विकास की भावना को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल जन्मदिवस मनाने का नहीं,बल्कि समाजवादी विचार धारा को और अधिक सशक्त बनाने व जनता के अधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में बिजली उत्पादन के लिए पावर प्लांट,कन्या विद्या धन योजना,वूमेन पावर हेल्पलाइन,100 नंबर पुलिस हेल्पलाइन,लैपटॉप सहित अनेक जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाएं जनता को दी गई। जिसका लाभ प्रदेश के किसानों,नौजवानों,को मिला। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि 2027 में पी.डी.ए.के मूलमंत्र के साथ उत्तर प्रदेश में पुनःसमाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रुदौली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जब्बार अली ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें,समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाए पूरे आयोजन के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि इं.सरफ़राज़ नसरूल्लाह, मोहम्मद रईस अहमद,शाह मसूद हयात गजाली,डॉ.पुष्कर यादव,नगर अध्यक्ष मोहम्मद आमिर,राम सागर यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता शहाब खां,संदीप यादव,ज्वाला प्रसाद रावत, प्रदीप यादव,अमर नाथ यादव मो अबूबकर,फिरोज आलम, रामू तिवारी,शाह मसूद,समाजसेवी दानिश हुसैन,डॉ.अभिनाश यादव,रुदौली अध्यक्ष विंध्या सिंह,रेहान खान,मुनव्वर अली, बाबा फहीम खां,सुरजीत चौहान,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।वहीँ तहसील सभागार में बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन की अध्यक्षता में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्म दिवस मनाया गया।तहसील सभागार में पूर्व मंत्री/विधायक अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने केक काटा और सभी अधिवक्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुबारक बाद दी।इस अवसर पर साहब सरन वर्मा,प्रमोद यादव, गोरखनाथ तिवारी, ज्वाला प्रसाद रावत, विनोद लोधी, रमेश सिंह, सन्तराम रावत, द्वारिका विश्वकर्मा, अब्दुल हई खान,मो0 फ़हीम खान,कुलभूषण यादव, फ़ज़ल अज़ीम,सलाहुद्दीन इद्रिसी, इम्तिराज आज़म,अजय यादव,वक़ार आलम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar