मथुरा 1 जुलाई 26* लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना मांट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.07.2026 को समय करीब 00.30 बजे मुखबिर की सूचना पर कि थाना मांट पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 धारा- 309(6) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण गौरई अलीगढ़ तरफ से आने वाले रोड़ से राधारानी मन्दिर की तरफ जाने वाले अन्डरपास की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड़ होते हुए कूपगढ़ की तरफ जा रहे हैं । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फाइरिंग में एक अभियुक्त 1.करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल थाना सुरीर जनपद मथुरा हाल पता मैत्री घर वाली गली पानीघाट वृन्दावन थाना वृन्दावन जनपद मथुरा के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, व 2.अवनेश पुत्र बबलू निवासी सारसौल फल मण्डी के पीछे नगला मुरारी उर्फ बावन, थाना बन्ना देवी अलीगढ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 05 जिन्दा कारतूस .315 बोर,03 खोखा कारतूस .315 बोर व थाना मांट मथुरा में लूटी हुई एक अर्टिगा गाडी संख्या HR 58 D 9507 बरामद हुई अभियुक्तगण को यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अण्डरपास से 200 मीटर आगे कूपगढ को जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त करन उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सी0एच0सी0 मांट भेजा गया सी0एच0सी0 मांट से जिला अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* दिनांक 27.06.2026 को समय करीब 22.40 बजे तीन अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा मारुती अर्टिगा वीएक्सआई मॉडल 2024 रंग मेग्मा-ग्रे रजिस्ट्रेशन HR 58 D 9507 को ऑन लाइन बुकिंग कर ले जाते समय पीछे बैठ कर प्रार्थी के गले मे गमछा डालकर गला दवाकर व प्लास से सिर मे वार कर घायल कर तथा तमंचा निकालने की धमकी देते हुये चालक को गाड़ी से फेक कर मारुती अर्टिगा वीएक्सआई मॉडल 2024 रंग मेग्मा-ग्रे रजिस्ट्रेशन HR 58 D 9507 व चालक का मोवाइल ओप्पो K-13 5G को देवराह बाबा आश्रम से 200 मीटर पहले से लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में चालक/वाहन स्वामी की तहरीर के आधार पर दिनांक 28.06.2026 को मु0अ0सं0-145/2026 धारा 309(6) बी0एन0एस0 बनाम तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना थाना प्रभारी द्वारा संपादित की गई । विवेचना से अभियुक्त 1.करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल थाना सुरीर जिला मथुरा हाल पता मैत्री घरवाली गली वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा 2. अरुन कुमार उर्फ अन्ना पुत्र राजू निवासी हरनौल थाना सुरीर जिला मथुरा 3. अवनेश पुत्र बबलू निवासी सारसौल फल मण्डी के पीछे नगला बावन , थाना बन्ना देवी अलीगढ का नाम प्रकाश में आया । आज दिनांक 01.07.2026 को दौरान गस्त/चैकिंग मुखबिरखास की सूचना पर समय करीब रात्रि 00.30 बजे राधारानी अण्डरपास से करीव 200 मीटर कूपगढ की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त करन व अवनेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो के कब्जे के पास से 02 अवैध तमंचा, 05 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस (.315बोर) व मु0अ0सं0 145/2026 धारा 309(6) थाना मांट मथुरा में लूटी हुई एक अर्टिगा कार रजिस्ट्रेशन संख्या HR 58 D 9507 बरामद हुई । अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर मुकद्दमा उपरोक्त में धारा 317(20) की वृद्धि की गयी व मु0अ0सं0 148/2026 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 5/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम करन आदि 02 अभियुक्त के के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारशुदा/ घायल अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1.करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल थाना सुरीर जनपद मथुरा हाल पता मैत्री घर वाली गली पानीघाट वृन्दावन थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष । (मुठभेड़ में घायल)
2.अवनेश पुत्र बबलू निवासी सारसौल फल मण्डी के पीछे नगला मुरारी उर्फ बावन, थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
स्थान-यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अण्डरपास से 200 मीटर आगे कूपगढ को जाने वाले रास्ते से, दिनांक 01.07.2026 व समय करीब 00.30 बजे ।
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
1.02 अवैध तमंचा .315 बोर ।
2.05 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3.03 खोखा कारतूस .315 बोर ।
4.एक अर्टिगा गाडी संख्या HR 58 D 9507.
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
1.*करन पुत्र दीपक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 148/26 धारा 109(1) BNS व 5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मांट जिला मथुरा ।
2. मु0अ0सं0- 146/26 धारा 309(6)/ 317(2) BNS थाना मांट, जिला मथुरा ।
3. मु0अ0सं0- 111/25 धारा 305/ 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मांट जिला मथुरा
4. मु0अ0सं0- 85/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरीर जिला मथुरा ।
5. मु0अ0सं0- 133/20 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना वृन्दावन जिला मथुरा ।
6. मु0अ0सं0- 66/20 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना वृन्दावन जिला मथुरा ।
7. मु0अ0सं0- 135/19 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना वृन्दावन जिला मथुरा ।
8. मु0अ0सं0- 127/19 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना वृन्दावन जिला मथुरा ।
*2.अवनेश पुत्र बबलू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 69/23 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना हरदुआगंज, अलीगढ ।
2. मु0अ0सं0 124/22 धारा 379/411 भादवि थाना बन्नादेवी, जिला अलीगढ ।
3. मु0अ0सं0 125/22 धारा 411/414 भादवि थाना बन्नादेवी, जिला अलीगढ ।
4. मु0अ0सं0 824/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना बन्नादेवी , जिला अलीगढ ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह थाना मांट मथुरा
2.अति0 निरी0 संजीव कुमार थाना मांट मथुरा
3.उ0नि0 भुवनेश कुमार दीक्षित थाना मांट मथुरा
4.उ0नि0 अवधेश कुमार थाना मांट मथुरा
5.उ0नि0 मोहरपाल सिह थाना मांट मथुरा
6.उ0नि0 आकाश चौहान थाना मांट मथुरा
7.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार थाना मांट मथुरा
8.है0का0 361 अगम कुमार थाना मांट मथुरा
9.है0का0 1786 सुनील कुमार थाना मांट मथुरा
10.का0 1624 रोहित कुमार थाना मांट मथुरा
11.का0 597 अंकित कुमार थाना मांट मथुरा
12.उ0नि0 विकास कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।
13.का0 308 पियूष कुमार सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।

More Stories
मथुरा1जुलाई 26* लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।*
कानपुर1जुलाई26*डॉक्टर डे पर गरीबों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा पुरस्कार
बांदा 1 जुलाई 26*जन्मदिन पर बदली परंपरा: पत्रकार सचिन कुमार ने केक नहीं काटा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लगाए 15 पौधे*