पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / पूर्णियां पुलिस ने एक बार फिर दिखा दिया कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। वरीय पुलिस अधीक्षक *डॉ. शौर्य सुमन* के सख्त निर्देश पर भवानीपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के अंदर हथियार समेत 4 अपराधियों को धर दबोचा।
*बिरनिया में पार्टी में चली थी गोली*
घटना 03 अक्टूबर 2026 की रात की है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनिया में पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई थी। मामले में भवानीपुर थाना में *कांड संख्या 244/26 दिनांक 04.10.26, धारा 109(1) BNS 2023 एवं 25(9)/27/35 आर्म्स एक्ट* के तहत केस दर्ज किया गया।
*SSP ने बनाई स्पेशल टीम, धमदाहा SDPO ने की छापेमारी*
घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP डॉ. शौर्य सुमन ने तत्काल *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा* के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कांड में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त *देशी कट्टा* भी बरामद किया, जिस पर अलग से *कांड संख्या 245/26 धारा 25(1-b)/26/35 आर्म्स एक्ट* दर्ज किया गया है।
*पुलिस का सख्त संदेश*
गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। SSP डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट कहा है कि जिले में हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। भवानीपुर हर्ष फायरिंग कांड में गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ पुलिस – कार्रवाई SSP डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर हुई।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – वैश खां*