पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं — त्वरित समाधान का दिया निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया में आमजनों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। इसी कड़ी में सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*DM ने गंभीरता से सुनी फरियाद*
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना। DM साहब ने एक-एक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश दिया।
*62 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई*
इस जनता दरबार में कुल 62 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं जिला अधिकारी के समक्ष रखीं। सभी मामलों में DM ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर तुरंत एक्शन लेने को कहा।
*प्रखंड से पंचायत तक सुनवाई*
सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए।
बता दें कि यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के *सोमवार एवं शुक्रवार* को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
*हेल्पलाइन नंबर जारी*
जिला प्रशासन ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर *06454-242319 / 242317 / 242320* पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या सेवन की सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 या नजदीकी थाने पर संपर्क करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – वैश खां*