October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले - यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है

पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियाबिहार /*पूर्णिया में PK की हुंकार, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा*

*कोसी स्नातक MLC चुनाव में जन सुराज का शक्ति प्रदर्शन, नामांकन सभा में उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता*

*कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है*

कोसी स्नातक MLC चुनाव को लेकर पूर्णिया में सोमवार को सियासी सरगर्मी चरम पर रही। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के नामांकन में शामिल होने पूर्णिया पहुंचे।

जिला स्कूल, भट्ठा बाजार के पास आयोजित विशाल नामांकन सभा में दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। पूरा मैदान जन सुराज के नारों से गूंज उठा। सभा के बाद प्रशांत किशोर डॉ. रजनीश रंजन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए कला भवन तक गए, जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

*PK बोले – यह चुनाव जवाबदेही तय करने का है*

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बिहार में चर्चा है कि MLC चुनाव को विधायक चुनाव की तरह ताकत लगाकर क्यों लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 में जब बिहार ने बदलाव का मन बना लिया था, तब 10-10 हजार रुपये देकर वोट को प्रभावित कर सत्ता हासिल कर ली गई।

PK ने कहा, आज उसी का परिणाम है कि न बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो रही है, न पलायन रुक रहा है। इसलिए अभी का जो वोट है, वह सरकार बनाने या हटाने का नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने और उस पर लगाम लगाने का वोट है।

*शिक्षकों और युवाओं के लिए PK का बड़ा ऐलान*

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने शिक्षकों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। इसके साथ ही 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का काम जन सुराज मजबूती से करेगा।

*प्रत्याशी डॉ. रजनीश को जिताने की अपील*

PK ने कहा कि कोसी के स्नातक मतदाता अगर बदलाव चाहते हैं तो उन्हें डॉ. रजनीश रंजन जैसे पढ़े-लिखे और संघर्षशील प्रत्याशी को चुनना होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का संदेश दिल्ली तक जाएगा और बिहार की जनता क्या चाहती है, यह साफ हो जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश से ललन यादव, किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन, चुनाव प्रभारी राकेश कुमार, पूर्णिया प्रभारी संतोष सिंह, लोकसभा प्रभारी अमोद मंडल, सत्यनारायण शर्मा, महिला प्रवक्ता शनू कुमारी, राहुल झा, आलोक कुमार, सहरियार आलम, आफाक आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Taza Khabar