June 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट अरछाकमारी की जा रही सूचना एवं इसी क्रम में दिनांक-10.06.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ की कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा लोगों के बीच अपना दबदबा एवं भय दिखाने के उद्देश्य से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ वीडियों में लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियों में दिख रहें अपराधकर्मियों का सत्यापन करते हुए इस संबंध में नाथनगर थाना कांड सं0-179/26 दिनांक-10.06.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया। वीडियों में दिख रहे अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 भागलपुर, नाथनगर थानाध्यक्ष तथा S.T.F टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी गरफ्तारी हेतु हेतु तकनिकी तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि वीडियों में दिख रहे अपराधकर्मी किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियार का संग्रह करते हुए शंकरपुर दियरा के बासा पर छिपे हुए है। जिसके उपरांत 01. भोला मंडल पिता-सुखन मंडल सा०-शंकरपुर नन्हाकार थाना-परबत्ताजिला-नवगछिया (भागलपुर) के पास से एक देशी मस्केट, पंद्रह जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन 02. नन्दकिशोर मंडल पिता-स्व० महेन्द्र मंडल सा०-रामनगर थाना-सबौर के पास से एक दोनाली बंदूक तथा तेईस जिंदा कारतूस 03. भरत कुमार पिता-भोला मंडल सा०-लालूचक थाना-नाथनगर दोनों जिला-भागलपुर के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल के साथ शंकरपुर दियरा के बासा पर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-01. देशी मस्केटः-01।02. दोनाली बंदूकः-01।03. देशी कट्टाः-01।04. जिंदा कारतूसः-39। 05. मोटरसाइकिलः-01। 06. मोबाइल फोनः-02। गिरफ्तारीः-01.भोला मंडल पिता-सुखन पिता-सुखन मंडल मंडल सा०-शंकरपुर सा०-शंकरपुर नन्हाक नन्हाकार थाना-परबत्ता जिला-नवगछिया (भागलपुर)।02. नन्दकिशोर मंडल पिता-स्व० महेन्द्र मंडल सा०- रामनगर थाना-सबौर।03. भरत कुमार पिता-भोला मंडल सा०-लालूचक थाना-नाथनगर दोनों जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अभय शंकर नाथनगर थाना।पु०अ०नि० नईम अहमद नाथनगर थाना।पी०टी०सी० मो० मुख्तार नाथनगर थाना।S.T.F टीम भागलपुर।

Taza Khabar