पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
दो तस्कर गिरफ्तार — SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार , बिहार पुलिस की नशा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, इस संबंध में आज SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी,
उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के दिशानिर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 5 अक्टूबर की संध्या जलालगढ़ थाना को गुप्त सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की सफेद पिकअप से भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप पूर्णिया से अररिया ले जाया जा रहा है,
सूचना पर SSP महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई, टीम ने सौतारी चौक, पूर्णिया-अररिया लेन पर ट्रैफिक ट्रोली लगाकर घेराबंदी की और रात 8:20 बजे तेज रफ्तार पिकअप को खदेड़कर पकड़ा,
पिकअप से कुल 12,000 बोतल अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद कर जप्ती सूची बनाई गई। मौके से चालक मोहम्मद साकिर पिता मोहम्मद अंसुर, बनगामा खैरूगंज, अररिया को गिरफ्तार किया गया, जलालगढ़ थाना कांड संख्या-230/26 धारा 8(c),21(c),25,29 NDPS Act दर्ज किया गया। बाद में नेटवर्क के दूसरे आरोपी दिलखुश नवाज को भी गिरफ्तार किया गया।
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने कहा कि* यह नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा,
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल
मथुरा 6 अक्टूबर 26*ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का निधन