पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला, बच्चों ने रंगोली से दिया सेहत का संदेश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
*मध्य विद्यालय तेतराही में पोषण जागरूकता की नई पहल*
पूर्णिया बिहार / राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मध्य विद्यालय तेतराही में विद्यालय परिवार एवं बच्चों के सहयोग से भव्य पोषण मेला का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय के बीच संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
*हरी सब्जियों से मोटे अनाज तक, बच्चों ने सजाए स्टॉल*
पोषण मेले में बच्चों ने गजब की रचनात्मकता दिखाई। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां, मौसमी फल, दलहन, अनाज एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) के स्टॉल लगाए गए। सबसे आकर्षक रहा बच्चों द्वारा मोटे अनाजों से बनाई गई रंगोली, जिसके जरिए उन्होंने पोषण के महत्व को कलात्मक तरीके से समझाया।
*शिक्षा पदाधिकारी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला*
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री समीर कुमार सुमन एवं फिया फाउंडेशन के उत्तम कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। श्री सुमन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में न सिर्फ पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनके ज्ञान, रचनात्मक क्षमता और व्यवहारिक समझ का भी विकास होता है।
पोषण मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यूनिसेफ-फ़िया फाउंडेशन के सहयोग से मोमेंटो देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी सुधांशु के साथ शोभाकान्त सुभाष, शान्ति कुमारी, कुमारी विभा रानी, आराधना एवं नीलम कुमारी सहित पूरे विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल
मथुरा 6 अक्टूबर 26*ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का निधन