November 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल

मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल

मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल

विकास मार्केट से होली गेट तक पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

कु0 सोनम

मथुरा। दिल्ली में लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी SIR और वोट चोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तो तानाशाह भाजपा सरकार ने उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में आज मथुरा के समाजवादी साथियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मथुरा में समाजवादियों ने विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से एक आक्रोश पैदल मार्च निकाला।
हाथों में ज्ञानेश कुमार की फोटो लिए समाजवादी साथी “वोट चोर कहाँ मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में” “ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो”, “अखिलेश यादव को रिहा करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए होली गेट पहुंचे।
होली गेट पर समाजवादियों ने लोकतंत्र के हत्यारे और भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।
इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष नजर पहलवान, अम्बेडकर वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पिछड़ा वर्ग के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा वोट की डकैती कर चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव जीतना चाहती है। में SIR के नाम पर अलोकतांत्रिक तरीके से वोट काटना और दिल्ली में अखिलेश जी को हिरासत में लेना इसका सबसे बड़ा सबूत है। लेकिन समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। हम सड़क से लेकर संसद तक वोट चोरों के खिलाफ लड़ेंगे।
कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व जिला अध्यक्ष नज़र पहलवान, महासचिव मयंक यादव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, फरमान खान, वसीम कुरेशी, पिछड़ा वर्ग के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, मनीष आजाद, हप्पू यादव, समीर पहलवान, सोनू कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, सतीश पटेल, संगम यादव, अभिषेक पिंटू, दाऊ दयाल पंडा, नसरुद्दीन, सूरजभान चौधरी सहित आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar