औरैया02फरवरी*मतदाता जागरूकता अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया*
*औरैया।* नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन आर्य नगर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तदुपरांत प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अनवर वारसी ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें बताना है, कि तुम्हारे ही मत से सरकारें बनती हैं। अच्छे व्यक्ति का चुनाव कर अपना मतदान करें उन्होंने बताया। मतदाता जागरूकता अभियान नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव में जाकर संचालित कर रही हैं। युवा अपनी पूरी क्षमता के साथ इस महा अभियान में अपना योगदान दें , जिससे 20 फरवरी को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत बढ़ाया जा सके अंत में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सक्षम सेंगर , ज्ञान सक्सेना , गुरु प्रताप सिंह , सर्वेश बाथम लेखाकार , योगाचार्य अजय राजपूत , आदर्श , गौरव , जागृति , शिव पूजन , सुनील , नेहा , अनुज , सुनील व रंजना सहित तमाम स्वयं सेवी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,