May 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर28मई26* मक्का पुरवा में जल जीवन मिशन बना भ्रष्टाचार मिशन -रचना सिंह

कानपुर नगर28मई26* मक्का पुरवा में जल जीवन मिशन बना भ्रष्टाचार मिशन -रचना सिंह

कानपुर नगर28मई26*मक्का पुरवा में जल जीवन मिशन बना भ्रष्टाचार मिशन -रचना सिंह

2 साल से अधूरी टंकी, जनता प्यास से त्रस्त __रचना सिंह गौतम

कानपुर नगर*दिनांक: 26/05/2026 को ब्लाक शिवराजपुर के ग्राम मक्का पुरवा में जल जीवन मिशन के नाम पर हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार ने भाजपा सरकार के “हर घर नल, हर घर जल” दावों की पोल खोल दी है।

आज समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं बिल्हौर की पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम जी ने ग्राम मक्का पुरवा का औचक दौरा किया। मौके का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गईं। 2 साल पहले स्वीकृत पानी की टंकी के नाम पर सिर्फ जंग लगे सरिया के खंभे खड़े हैं। टंकी निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ।

भीषण गर्मी में गांव की माताएं-बहनें और छोटे-छोटे बच्चे आज भी कोसों दूर से सिर पर घड़ा रखकर पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। करोड़ों का सरकारी बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, लेकिन जनता की प्यास नहीं बुझी।

मौके पर रचना सिंह गौतम जी ने फोन पर बात कर BDO शिवराजपुर एवं जल निगम के अवर अभियंता JE को कड़ी फटकार लगाते हुए श्रीमती रचना सिंह गौतम ने कहा कि _”ये विकास नहीं, सरासर लूट है। भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन को कमीशन मिशन बना दिया है। मक्का पुरवा में तो टंकी ही नहीं बनी, फिर नल में पानी कहां से आएगा?”_

पूर्व विधायक प्रत्यासी रचना सिंह गौतम ने कहा कि टंकी का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू नहीं हुआ तो मैं स्वयं मक्का पुरवा की जनता को साथ लेकर ब्लॉक मुख्यालय शिवराजपुर का घेराव करूंगी। जरूरत पड़ी तो तालाबंदी भी होगी।”_

मक्का पुरवा की जनता से वादा
श्रीमती रचना सिंह गौतम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि _”आपकी प्यास अब मेरी जंग है। मैं वादा करती हूं – टंकी भी बनेगी, हर घर नल में पानी भी आएगा, और जिस-जिस भ्रष्ट अधिकारी व ठेकेदार ने इस योजना का पैसा खाया है, उसे जेल भी भिजवाऊंगी। बिल्हौर की बेटी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।”_

उन्होंने कहा कि _”जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। मक्का पुरवा के नौजवान अब अपनी माताओं-बहनों को प्यास से तड़पते नहीं देखेंगे। 83,000 का जनादेश PDA की ताकत है।”_

हमारी मांग:
1. मक्का पुरवा की पानी की टंकी का निर्माण तुरंत शुरू कर 3 महीने में पूरा किया जाए।
2. 2 साल की देरी और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर FIR दर्ज हो।
3. जब तक टंकी नहीं बनती, गांव में टैंकर से रोजाना जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव, राहुल यादव शशिकांत पाल सोमेश दीक्षित, ग्राम प्रधान मक्का पुरवा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Taza Khabar