बाराबंकी28मई26*दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश किया
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
बाराबंकी के ग्वारी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके 3 अन्य साथियों को निशानदेही के आधार पर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह बुलंदशहर का एक शातिर गिरोह है, जो विभिन्न जिलों में जाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
चार दिन पहले बाराबंकी के ग्वारी क्षेत्र में इस गिरोह ने एक ज्वेलर्स के घर पर हमला बोल दिया था। बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और फिर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, पुलिस ने इस घटना में
🔹 4.64 लाख रुपये नगद बरामद किया
🔹 सोने-चांदी के जेवर बरामद,
🔹 4 अवैध तमंचे, कारतूस बरामद,
🔹 वारदात में इस्तेमाल वैगनार कार और बाइक जब्त की है।

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा