कानपुर नगर26मई26*अंत्योदय कार्ड घोटाले की शिकायत पर गांव पहुंची प्रशासनिक टीम : अपात्रों पर कार्रवाई की तैयारी,
कानपुर नगर *अंत्योदय कार्डों का सत्यापन शुरू गरीबों के हक पर डाका! शिकायत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कानपुर/बिल्हौर तहसील के डुंडवा जमौली गांव में अंत्योदय राशन कार्डों में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद मंगलवार को प्रशासनिक टीम गांव पहुंचकर कार्ड धारकों की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पूरे गांव में हलचल का माहौल बना रहा।गांव निवासी आदित्य कुमार ने 14 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि गांव में कई अपात्र लोग अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं, जिससे वास्तविक गरीब परिवार योजना से वंचित हो रहे हैं। बाद में इस संबंध में एसडीएम को भी शिकायत दी गई थी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी नेमीचंद को जांच सौंपी गई। इसके बाद एडीओ पंचायत प्रभारी अंजली पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम सचिव राजेश सिंह के साथ गांव पहुंची और लाभार्थियों के दस्तावेजों व पात्रता की जांच की।
जांच के दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया, जबकि कई लोगों ने इसे जरूरी बताते हुए कहा कि अपात्र लोगों के कारण पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोग भी अंत्योदय कार्ड का लाभ ले रहे हैं, जो आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद की तैयारी कर रहे हैं।खंड विकास अधिकारी नेमीचंद ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांच के दौरान ग्राम प्रधान पति अमित कुमार, रामजी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर26मई26*गंगा दशहरा को लेकर अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*