November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,

सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,

सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा, 22 दिन में बरामद की चोरी की बाइक

*चोर को गिरफ्तार कर स्प्लेंडर प्लस बरामद, विनोद कुमार की टीम की मुस्तैदी और सूझबूझ आई काम*

सहारनपुर * अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। बाइक चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

मामला 11 अक्टूबर 2026 का है, जब मोहम्मदपुर झाझर निवासी आबाद की बाइक संख्या UP11CU4581 चोरी हो गई थी। एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया। मुखबिर की सूचना पर प्याजगढ़ पुलिया के पास घेराबंदी कर खुशहालपुर निवासी अहकाम को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद हुई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद कुमार की सक्रिय निगरानी, सूझबूझ और टीम के साथ बेहतर तालमेल की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को उसकी बाइक वापस दिलाने में सफलता हासिल की। उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, सोनवीर, पंकज कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।