बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट।
बांदा।* कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे पक्के निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
प्रार्थियों कैलाश पुत्र बासदेव, रज्जू, लाला भइया, बाबूजी और तेजबहादुर ने बताया कि उनकी आबादी से लगी भूमि के पास गांव के कुछ लोग बादल कुशवाहा, उनके पुत्र शंकर दयाल, मूलचंद और जगराम पुत्र शिवधनी अपने परिवार के साथ सार्वजनिक रास्ते पर पक्का मकान निर्माण कराने पर आमादा हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रास्ता बंद होने से आवागमन बाधित होगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचेगा।
ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि तत्काल मौके की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाया जाए, ताकि जान-माल की हानि और विवाद को रोका जा सके।
वहीं वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार जमालपुर प्रधान व प्रधान के लोग गांव के लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस वीडियो से पूरी घटना स्पष्ट हो रही है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।
बांदा 2 नवंबर 26*शहर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक दुकान से अवैध शराब-बियर बरामद*।