कानपुर नगर26मई26*भीषण गर्मी में जनता को राहत: शिवराजपुर पुलिस ने बड़े मंगलवार पर किया विशाल भंडारा
कानपुर/शिवराजपुर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर भीषण गर्मी हीटवेव से जनता को राहत देने के लिए को शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। थाना परिसर के बाहर आम जनता के साथ संवाद आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी हीटवेव की समस्या के चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राहगीरों लिए भंडारे में सब्जी-पूड़ी, छोला-चावल, रसना, बूंदी, शिकंजी आदि की व्यवस्था की गई, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर प्रसाद वितरण किया।प्रतिनिधि रवि बाजपेई, गुड्डू सिंह, मोनू सिंह तोमर, नागेंद्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। प्रतिनिधि रवि बाजपेई ने कहा कि जनता के लिए वह हरदम खड़े है,भीषण लू राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभर रही,जिसके चलते भंडारे से जनता को राहत दिलाने के कारण प्रसाद वितरण किया गया है।उन्होंने कहा आगे निरंतर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।,
कार्यक्रम के दौरान एसएसआई सुरेश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, रघुवेंद्र यादव, विक्रांत, जंग बहादुर पटेल, राहुल यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे और जनता की सेवा में जुटे रहे।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*