पूर्णिया बिहार24मई26 *प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन,मंत्री ने विधायक के साथ किया शिलान्यास*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार , पूर्णिया जिला अंतर्गत कसबा प्रखंड में भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कसबा के माननीय विधायक श्री नितेश कुमार सिंह के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की,
लगभग 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इस अत्याधुनिक भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत सभी कर्मचारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे, जिससे आम लोगों को दाखिल-खारिज, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा,
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह भवन कसबा क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विकास एवं सुशासन को नई मजबूती प्रदान करेगा। जनता की सेवा और पूर्णिया के समग्र विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है,
विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि कसबा की जनता की यह पुरानी मांग थी,नए भवन से कामकाज में तेजी आएगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी,
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और जिला स्तरीय अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ,

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*