पूर्णिया बिहार 24 मई 26 *प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा : एसपी सिटी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार , पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के हरिपुरमादी बिकोदर टोला में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिटी स्वीटी सहरावत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग और पैसों के विवाद में की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी मो० सहाद को गिरफ्तार कर लिया गया है,
21 मई को बनमनखी पुलिस को हरिपुरमादी में एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए,
*जांच में हुआ खुलासा*
एसपी सिटी ने बताया कि वैज्ञानिक जांच और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि मृतिका का जानकीनगर थाना क्षेत्र के महराजगंज वार्ड संख्या 7 निवासी मोहम्मद सहाद, उम्र 35 वर्ष, पिता मोहम्मद अनवर उर्फ अक्तार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था, घटना की रात सहाद मृतिका के घर पहुंचा, कहासुनी के दौरान मारपीट हुई और सहाद ने महिला की हत्या कर दी, इसके बाद वह फरार हो गया।
*गिरफ्तारी और बरामदगी*
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मई को आरोपी मो० सहाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता,
एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पूर्णिया पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
*गिरफ्तार आरोपी*
मोहम्मद सहाद, उम्र 35 वर्ष, पिता मोहम्मद अनवर उर्फ अक्तार, निवासी महराजगंज, वार्ड संख्या 7, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया,

More Stories
लखनऊ8जुलाई26*यूपी पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश के लिए 7 दिवसीय ‘ऑपरेशन साइड-वज्र’ अभियान चलाएगी
कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*
त्रिवेंद्रम8जुलाई26*केरल के परिवहन मंत्री सी पी जॉन से योगेन्द्र यादव ने की मुलाकात: एन डी पी एफ