पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन ने दिखाई नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी,
पुलिस से कंधे से कंधा मिलाकर दौड़े आम लोग – शहर में जमकर हो रही है तारीफ*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का बड़ा अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया नशा छोड़ो का संदेशा दिया
पूर्णिया पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी जंग का आगाज किया है। शनिवार सुबह 7 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने पुलिस केंद्र पूर्णिया से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली पुलिस केंद्र से निकलकर समाहरणालय रोड, आर.एन. साह चौक, जूडियो चौक होते हुए झंडा चौक लाइन बाजार में जाकर समाप्त हुई। रैली में एसएसपी के साथ जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। पुलिस और पब्लिक को एक साथ नशे के खिलाफ दौड़ते देख पूरे शहर में चर्चा रही।
रैली के बाद पुलिस केंद्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि कैसे नशा एक परिवार और पूरे समाज को बर्बाद कर देता है और कैसे हम सब मिलकर पूर्णिया को नशा मुक्त बना सकते हैं।
*एसएसपी की अपील और जनता का भरोसा*
इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्ले में नशा मुक्ति का अभियान चलाएं और नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को दें।
वहीं शहर में डॉ. शौर्य सुमन की कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि उनके आने के बाद से पूर्णिया में क्राइम में दिन-ब-दिन कमी आ रही है। नशा, लूट और अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई यह रैली भी उसी कड़ी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*