उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, सड़क हादसे में तीन युवक घायल, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, ओवरस्पीड को हादसे की वजह बताया जा रहा, राहगीरों ने घायलों की मदद की, G-20 रोड पर लगातार हो रहे हादसे
➡लखनऊ, यूपी के मिड डे मील से जुड़ी बड़ी खबर, आज यूपी के रसोइयों को मिलेगी सौगात, कैशलेस इलाज की सौगात देंगे सीएम योगी, 3 लाख 54 हजार रसोइयों को मिलेगा लाभ, कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे सीएम योगी, रसोइयों को सम्मानित भी करेंगे सीएम, सुबह 10.30 बजे IGP में होगा कार्यक्रम
➡रायबरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अचानक करंट की चपेट में आने से युवक, घर में पंखे का तार लगाते समय लगा था करंट, डीह थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की घटना
➡बस्ती, प्रेमिका की मौत की खबर से प्रेमी ने खाया जहर, आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान प्रेमी की भी मौत, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया, हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
➡मथुरा, राजकीय बालिका गृह में किशोरी की हत्या, बाथरूम में पानी में डुबोकर हत्या का आरोप, आरोप दो 15 वर्षीय किशोरियों पर, दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया, हत्या की वजह अभी साफ नहीं, दोनों आरोपी किशोरियां पहले घर से भागी थीं, बॉयफ्रेंड के साथ भागने की बात सामने आई, पुलिस ने दोनों को बरामद किया था, परिवार ने उन्हें रखने से इनकार कर दिया था, इसके बाद दोनों को राजकीय बालिका गृह भेजा था, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
➡मुजफ्फरनगर, पश्चिमी यूपी में त्यागी-ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन आज, सोहंजनी तगान के RK फार्म हाउस में होगा सम्मेलन, सपा नेता प्रमोद त्यागी के आह्वान पर सम्मेलन, घोसी सांसद राजीव राय सम्मेलन में मुख्य अतिथि, बुढ़ाना विधानसभा को प्रभावित करते है त्यागी-ब्राह्मण
➡मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर में आज राष्ट्रीय लोकदल का सम्मेलन, विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की अध्यक्षता में कार्यक्रम, दा प्लेटिनिम रिजॉर्ट पचैंड़ा रोड में आज कार्यक्रम
➡रायबरेली, तेज रफ्तार कार, बाइक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मृतक की पहचान प्रदीप सांगीपुर के रूप में हुई, डीह थाना क्षेत्र के साकेतनगर के पास की घटना
➡अलीगढ़, AMU कैंपस में संदिग्ध कार मिली, कार में युवक-युवती पकड़े गए, कार में शराब की बोतल मिली, दोनों के बीच झगड़े की सूचना, हंगामे के बाद छात्र मौके पर पहुंचे, AMU की प्रोक्टोरियल टीम भी पहुंची, प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, दोनों युवक-युवती बाहरी बताए जा रहे, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामला
➡लखीमपुर, कार और बाइक में भीषण टक्कर, हादसे में एक कांवरिये की दर्दनाक मौत, एक अन्य कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी, मोहम्मदी के गोकन के पास की घटना
➡कानपुर, सब्जी मंडी में हफ्ता वसूली का विरोध, हफ्ता वसूली का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई, सौरभ निषाद, 4-5 साथियों पर हमले का आरोप, बेटे को बचाने आई मां से दबंगों ने की बर्बरता, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, परिवार ने जाजमऊ थाने में न्याय की लगाई गुहार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
➡मिर्जापुर, अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, मौत की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर समेत पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे, कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे का मामला
➡मथुरा, राजकीय बालिका संरक्षण गृह में किशोरी की मौत, किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, संरक्षण गृह में मिला किशोरी का शव, सूचना पर मौके पर पहुंचे DM और SSP, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, CCTV फुटेज की पुलिस ने की जांच, दो अन्य किशोरियों के साथ दिखी मृतका, तीनों अटैच्ड बाथरूम में जाती दिखीं, कुछ देर बाद दोनों किशोरियां बाहर आईं, दोनों किशोरियों की भूमिका संदिग्ध, संस्था प्रमुख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, वृंदावन थाना क्षेत्र का मामला
➡फतेहपुर, कल्पना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को पकड़ा, रंजीत सोनकर, वीरू सोनकर को पकड़ा, पुलिस के मुताबिक अपहरण के बाद हत्या की थी, गला दबाकर की गई थी कल्पना देवी की हत्या, हत्या के बाद शव को गंगा किनारे छिपाया था, आरोपी संदीप को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी

More Stories
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन ने दिखाई नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी,