मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मीरजापुर 23 मई 2026- *मण्डलायुक्त ने जूम एप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की*
मिर्जापुर*मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जूम एप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे मण्डलीय अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आई०सी०डी०एस० तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, एच०एम०आई०एस० कार्यक्रम की समीक्षा, आर०सी०एच०ध्एन०सी०डी०/आभा आई०डी० (ई-कवच) कार्यक्रम की समीक्षा, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, क्वालिटी एश्योरेंश कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था समर्थित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उक्त के अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव के निर्देशन में हुई स्टेट रिव्यू मिशन से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त द्वारा अर्न्तजनपदीय निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर चिकित्सको की ससमय उपस्थिति, शीतल पेयजल एवं जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों/गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर किये जाने के भी निर्देश दिये गये।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*