बांदा 22 मई 26*पीने का पानी ना मिलने से नाराज़ लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर लगाया जाम,
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बाँदा:-* आपको बता दें कि पूरा मामला शहर मुख्यालय के देवनगर पाल मोहल्ला झीलकापुरवा का है जहां पर पीने का पानी ना मिलने से नाराज़ लोगों ने महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंच कर रोड जाम किया जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया है।
पाल मोहल्ले में पानी का संकट, 300 लोगों को एक नल पर निर्भर, कई दिनों से पानी सूखा
बाँदा, 22 मई 2026: जनपद बाँदा के पाल मोहल्ले में पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से उनके क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
मोहल्ले के निवासी दिनेश गिरि (नागा बाबा) ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि पूरे मोहल्ले में सिर्फ एक ही नल है, जिसमें 300 से अधिक लोग पानी भरने आते हैं। लेकिन यह नल भी कई दिनों से सूखा पड़ा है।
दिनेश गिरि ने लिखा, “हम लोग कई बार पानी के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह बहुत गंभीर समस्या बन गई है।”
निवासियों की मांग:
पाल मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तुरंत पानी की आपूर्ति बहाल करने और समस्या के स्थायी समाधान की अपील की है।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*