भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता, यूपीआजतक
भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र से गायब हुई पांच लड़कियों को महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 की देर रात नाथनगर थाना अंतर्गत लालु चौक इलाके से पांच लड़कियों के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में छह विशेष टीमों का गठन किया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक नगर-01, नगर-02 और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय, कोतवाली, नाथनगर, मधुसुदनपुर, मोजाहिदपुर और हबीबपुर थानों की पुलिस को लगाया गया।
पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और जांच की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी शाखा द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान शाम करीब 4 बजे मिली सूचना के आधार पर एक मोबाइल नंबर की लोकेशन पटना रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद भागलपुर पुलिस ने पटना जीआरपी की सहायता से सभी पांचों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया।
भागलपुर पुलिस की सक्रियता और तेज कार्रवाई की बदौलत सभी लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता मिली। पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर और केस के अनुसंधानकर्ता पटना रवाना हो चुके हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

More Stories
पूर्णिया8जुलाई26*10-15 की रसीद, 50 रुपये की वसूली! गुढ़री बाजार में ठेकेदार की मनमानी का बड़ा खुलासा |
लखनऊ8जुलाई26*यूपी पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश के लिए 7 दिवसीय ‘ऑपरेशन साइड-वज्र’ अभियान चलाएगी
कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*