मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *कल दिनांक 20.05.2026 को थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात जा रही थी जिसमें कुछ कहासुनी हुई और उसी के क्रम में पास में एक दुकान थी जिसमें कि दुकान वाले से विवाद हो गया और दुकान में तोड़फोड़ की घटना हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में पथराव भी हुआ । इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक न्यूनतम पुलिस बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित की गई । जिसके उपरांत जो शादी का कार्यक्रम था उसको सकुशल संपन्न कराया गया। इस घटनाक्रम में एक महिला जो कि दुकानदार पक्ष की थी, 70 वर्षीय वृद्ध महिला हैं के चोट भी आई है जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है फिर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किये जा रहे है। साथ ही साथ पुलिस की तरफ से जो लोग भी पत्थरबाजी में सम्मिलित थे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । मौके से कई सी0सी0टी0वी0 फुटेज और कई मोबाइल से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए जिनको साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया गया है तथा उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है । घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तीनों विवेचनाओं को क्राइम ब्रान्च से कराया जा रहा है और जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*
*बाइट –श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ।*

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*