कौशाम्बी18मई26*मनुदेव त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद हेतु किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह*
*कौशांबी।**मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशांबी के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनुदेव त्रिपाठी एडवोकेट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान उनके समर्थकों एवं अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर एवं बार परिसर में समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म दिखाई दिया। नामांकन दाखिल करने जाते समय समर्थकों ने मनुदेव त्रिपाठी के समर्थन में नारे लगाए तथा जीत का विश्वास जताया। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से शिवेंद्र धर द्विवेदी, जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप सरोज, अहमद अंसार, आशुतोष, राम बाबू, ओम देव त्रिपाठी, सतेंद्र पांडे, अंकित मौर्य, राम अभिलाष त्रिपाठी,बल शशि त्रिपाठी, अजय पांडेय एवं नंदू वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। समर्थकों का कहना है कि मनुदेव त्रिपाठी लंबे समय से अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं बार हित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं जिसके चलते अधिवक्ताओं का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बिहार ३ जुलाई २६ * भरत के घर पहुंचे चिराग, भरत की शहादत के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल….
नॉएडा ३ जुलाई २६ * इलाहबाद हाईकोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी मेधा रूपम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है…